चंदौली। सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बड़ी पहल करते हुए 35 परिवारों को सरकार की अन्नपूर्णा योजना से जोड़ दिया। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को दो सौ यूनिट अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
15 साल से नहीं बना था राशन कार्ड
गांव के लोगों ने खुशी जताई कि पिछले 15 वर्षों से यहां किसी का राशन कार्ड नहीं बना था। इस वजह से कई परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए थे। प्रधान आशुतोष सिंह ने ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लिया और लगातार चार साल तक दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने में सफलता हासिल की।
बैठक कर दी गई घोषणा
शुक्रवार को सेवड़ी गांव में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान ने लाभार्थियों की सूची जारी करते हुए बताया कि गांव के मुराहू, सोनी, सुशीला, बिनीत, खुशबू, दुलारी, कृष्णावती, विमला, किरण और सुरेंद्र सहित 35 परिवारों को योजना से जोड़ा गया है। इससे पहले भी 30 परिवारों का 150 यूनिट राशन कार्ड बनवाया गया था।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
गांव के लोगों ने बताया कि वर्षों से वे सरकारी योजनाओं से वंचित थे। अब अन्नपूर्णा योजना के तहत उन्हें मुफ्त राशन मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ होगा।
ग्राम प्रधान का बयान
ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि
“गांव में विकास कार्यों के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना कि हर पात्र परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, मेरी पहली प्राथमिकता है। आने वाले समय में और परिवारों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।”









