दिल्ली। छत्तर सिंह स्टेडियम में खेले गए दिल्ली पावर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हर्षमन क्रिकेट अकादमी दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली को 60 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल से पहले पूर्वांचल का दमदार सफर
पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने फाइनल में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल में जौनपुर को 57 रनों से मात दी थी। पूरे टूर्नामेंट में पूर्वांचल की टीम ने शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
3निर्णायक मुकाबले का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्षमन दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 197 रन बनाए।
- भानु यादव ने तूफानी अंदाज़ में 80 रन (7 चौके, 6 छक्के) ठोके।
- वैभव ने 51 रनों का योगदान दिया।
पूर्वांचल की ओर से प्रथम और अमन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लालू और हुसैन को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्वांचल ने पावरप्ले में 61 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 140 रन ही बना सकी।
- कप्तान मुईन अली ने 47 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाए।
- रिशु ने 34 और अमन ने 26 रन का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से कनिष्क और साकेत ने 3-3 विकेट झटके, जबकि विक्रांत ने 2 विकेट चटकाए।
पुरस्कार और सम्मान
- मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – भानु यादव
- बेस्ट बॉलर – विक्रांत
- बेस्ट फील्डर व विकेटकीपर – मुईन अली (पूर्वांचल कप्तान)
पुरस्कार वितरण का कार्य वरिष्ठ अंपायर अभिमन्यु शर्मा (कानपुर) ने किया। इस दौरान कोच सरमन कुमार, पंकज यादव और दीपक जी भी उपस्थित रहे।
पूर्वांचल ने जीता दर्शकों का दिल
हालांकि खिताब दिल्ली के नाम रहा, लेकिन पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम ने अपने संघर्षपूर्ण और जुझारू प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।













