चंदौली। लगातार बारिश और नदियों के उफान से चंदौली जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने बुधवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जगदीशपुर, कुरई, भटपुरवा, गुम्मा और केवटी सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।
ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद से कहा कि धान और मक्का की फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं, कई घर जलमग्न हैं और पीने के पानी की भारी किल्लत है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप से बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सांसद ने दिए निर्देश
- सांसद ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि –
- राहत शिविरों में दवाइयां, मच्छरदानी और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- कोई भी परिवार भूखा न रहे और राहत सामग्री समय पर हर प्रभावित परिवार तक पहुंचे।
- स्वास्थ्य विभाग मोबाइल हेल्थ टीम तैनात करे।
- किसानों के नुकसान का त्वरित आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
उन्होंने कहा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचेगी। किसी भी परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा और किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होगा।”
ग्रामीणों को मिला भरोसा
ग्रामीणों ने सांसद के दौरे को भरोसे का कदम बताया और उम्मीद जताई कि राहत कार्य तेज़ी से होने पर स्थिति पर जल्द नियंत्रण पाया जा सकेगा।
मौके पर मौजूद लोग
इस अवसर पर एसडीएम सदर दिव्या ओझा, बीडीओ सदर, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज, संजय गुप्ता, श्याम नारायण पांडेय, टूटूंन सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आश्वासन दिया कि वे भी राहत और सहयोग पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।









