पुल पर टूटी बैरिकेटिंग बन रही खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

चंदौली।बलुआ होते हुए वाराणसी जाने वाले शहीद चंदन राय सेतु पुल पर लगी लोहे की बैरिकेटिंग कई महीनों से टूटी पड़ी है। बीच में लगी टीन की मोटी चादर भी गायब हो चुकी है। इसके चलते पुल पर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

हजारों लोग करते हैं रोज़ाना आवागमन

यह पुल चंदौली और वाराणसी जनपद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोज़ाना हजारों लोग इसी रास्ते से वाराणसी आते-जाते हैं। पुल के निर्माण से जहाँ लोगों को आवागमन में सुविधा मिली, वहीं अब टूटी बैरिकेटिंग उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

भाजपा नेता और ग्रामीणों ने जताई चिंता

  • भाजपा नेता अमृत चौरसिया ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की नियमित जांच और मरम्मत करना उनकी जिम्मेदारी है।
  • कैथी के पप्पू सिंह ने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण यह जगह अब आत्महत्या का प्वाइंट बनती जा रही है।
  • बलुआ निवासी संजय गुप्ता ने कहा कि कई बार दोपहिया वाहन डिसबैलेंस होकर गिरने की स्थिति बन जाती है। अगर बैरिकेटिंग दुरुस्त होती तो हादसा टल सकता था।

लोगों की मांग

क्षेत्र के अतहर जमाल, अमित सोनकर, आनंद सिंह, रामराज समेत कई लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द बैरिकेटिंग की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि राहगीरों की जान पर खतरा न मंडराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!