चंदौली। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को कैंप कार्यालय नई सत्ती में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक अहम और विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके उत्थान तथा प्रशासनिक स्तर पर आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा करना रहा। बैठक में जिले भर से आए व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अनिरुद्ध जैसवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन व्यापारियों की हर समस्या में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी या विभाग द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है या कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो संगठन तत्काल हस्तक्षेप कर उसका समाधान सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान कई जमीनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी कराया गया, जिससे व्यापारियों में संतोष देखने को मिला।
जिला संरक्षक घनश्याम शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। वहीं मुगलसराय अध्यक्ष जगन अग्रवाल ने कहा कि संगठन निरंतर व्यापारियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
बैठक में सदस्य सरदार दीपू सिंह, नगर कोषाध्यक्ष इम्तियाज अहमद गुड्डू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और व्यापारियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सभी उपस्थित व्यापारियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।









