चंदौली। जनमानस क्लीनिक, रेमा मोड़ गोधना, मुगलसराय की ओर से रविवार 28 सितम्बर 2025 को ग्राम सभा रैथा स्थित डीह बाबा परिसर में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर में डॉ. राहुल सिंह (MBBS, MD – Medicine) और डॉ. संदीप (MBBS, MD, DNB – Nephrology) ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोगों की जाँच के साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। लगभग 200 ग्रामीणों, जिनमें महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग शामिल रहे, ने शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं, क्योंकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा और सही परामर्श मिल पाता है।
इस शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी अवधेश राय, मुकेश उपाध्याय, ताहिर अली, मुश्ताक अली, धीरेन्द्र नाथ राय, सुबास राय, अवधनारायण राय, नारायण गुप्ता सहित कई ग्रामवासियों ने सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने आयोजन समिति और जनमानस क्लीनिक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए ताकि “स्वस्थ ग्राम – खुशहाल जीवन” का सपना साकार हो सके।









