चंदौली। जिले के ग्राम सभा औरैया में बुधवार की रात्रि एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। घर में चोरी की वारदात जयप्रकाश के निवास पर हुई, जिसमें 2 लाख रुपये नगदी और करीब 8-10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरों ने अपने साथ ले गए।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, चोरों ने चुपके से आंगन में प्रवेश किया और घर के सभी दरवाजों की सीटकनी बंद कर दी। इसके बाद घर के कमरे की अलमारी को तोड़कर नकदी और जेवरात उठाकर बाहर ले गए। चोरी का बक्सा घर के बाहर ही छोड़ दिया गया। इस घटना से घर के लोग सदमे में हैं और रो-रोकर व्यथित हैं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 नंबर पर फोन करके पुलिस प्रशासन को बुलाया गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का संज्ञान लिया और आगे जांच करने तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना समाज में बढ़ते अपराध और सुरक्षा की कमी को दर्शाती है। लगातार चोरी, डकैती और अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाओं से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
घटना के समय मौके पर जयप्रकाश, मोहित, यश, इंदु देवी, पूर्व प्रधान प्रभाकर पाल, यशवंत, रामचंद्र मुंशी, राम ज्ञान प्रकाश मास्टर, सागर राम, कैलाश राम, निरंजन, प्रदीप कुमार, आशा देवी, इंदु देवी, विमला देवी, चना हटा देवी, माया, मालती देवी, निर्मला देवी और चंपा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ग्रामीणों ने भी पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।













