चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस ने महिला से मारपीट और छेड़खानी के मामले में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मामला 7 अगस्त का है, जब कस्बा सैयदराजा में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने सरेराह महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी की थी। इस घटना पर थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 222/2025 धारा 76/118(2)/115(2)/352/351(2)/191(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को मनराजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से चारों आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार है:
- फिरोज पुत्र मंसूर
- रोजन पुत्र मंसूर
- मंसूर पुत्र खलील
- हमजा पुत्र खलील
सभी आरोपित ग्राम ककरही, लोहियानगर, सैयदराजा, चंदौली के निवासी हैं। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे और हेड कांस्टेबल अनिल सरोज की अहम भूमिका रही।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









