चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में हथियार रखने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने गुरुवार को ब्रह्म स्थान के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलुआ थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुअर कला गांव के ब्रह्म स्थान पर एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस संबंध में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश कुमार निवासी महुअर कला के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए तमंचा अपने पास रखता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण यादव, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, दीपचंद गिरी, पदमदेव पांडेय, किशोरी लाल और कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।









