जौनपुर। जिले में जब से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Kunwar Anupam Singh ने कमान संभाली है, कानून-व्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। उनकी सख्त कार्यशैली और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे पूरे जनपद में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।
अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पुलिस की सक्रियता के कारण कई शातिर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, वहीं कुछ अपराधियों ने जिला छोड़ना ही बेहतर समझा। लगातार चल रहे धरपकड़ अभियान और मुठभेड़ों ने अपराध जगत में हलचल मचा दी है। हर थाना क्षेत्र में पुलिस की बढ़ी सतर्कता साफ तौर पर महसूस की जा सकती है।
पुलिस महकमे में भी सख्ती
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने केवल अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर भी अनुशासन को प्राथमिकता दी है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और निलंबित कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता का बढ़ा भरोसा
एसएसपी की पारदर्शी और सख्त कार्यप्रणाली का असर आम जनता में भी दिख रहा है। लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
पुलिस प्रशासन की ओर से साफ संदेश है—पुलिस आम जनता की मित्र है, लेकिन अपराध करने वालों के लिए कड़ी कार्रवाई तय है।









