चंदौली। रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में 22 से 24 अगस्त तक चलने वाले 426वें जन्मोत्सव समारोह की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ संगोष्ठी और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
22 अगस्त: जलाभिषेक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि पहले दिन 22 अगस्त की सुबह सूर्योदय के साथ कांवरियों द्वारा किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद परंपरा के अनुसार महिलाओं द्वारा सोहर गीत गाए जाएंगे।
- सुबह 8 से 11 बजे तक मानस पाठ – मटुक सिंह, मुन्ना सिंह, मोती तिवारी, सतीश तिवारी द्वारा।
- 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम – बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के बच्चे, संजय तिवारी, दीपक यादव, संस्कार बाबू, भैया लाल पाठक, प्रवीण सिंह सिंगर, अनुराग पांडेय, राकेश तिवारी, सुमन अग्रहरी।
- शाम 4 बजे से संगोष्ठी – डॉ. मधु सिंह (उदय प्रताप कॉलेज), डॉ. अनिल यादव, डॉ. रामसुधार सिंह, सूर्यनाथ सिंह।
- रात 8 बजे से भोर 3 बजे तक भोजपुरी सांस्कृतिक गायन – अनन्या मिश्रा, अलका सिंह, मनोहर सिंह, बीरेन्द्र भारती, मोनू अलबेला, बीरेन्द्र बीर, रबीन्द्र ज्योति, राणा सिंह।
23 अगस्त: रामायण गान, कथक नृत्य और कव्वाली
दूसरे दिन का आरंभ रामायण गान से होगा।
- सुबह 8 से 11 बजे तक रामायण गान – मंगला पाठक, दीपक यादव, मोहन तिवारी, अविनाश सिंह व साथी।
- 11 बजे से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम – हरिशंकर तिवारी, विद्या दुबे, छोटू पांडेय, लोकनाथ महाविद्यालय के बच्चे।
- 2 बजे से 4 बजे तक कथक नृत्य – रौनक श्रीवास्तव, मानसी शर्मा, ऋचा पांडेय।
- 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी – असी. प्रो. विनय शंकर शुक्ल (छत्तीसगढ़), प्रो. विकास सिंह (बीएचयू), देवव्रत चौबे (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), डॉ. सूबेदार सिंह।
- रात्रि 8 बजे से भोर 3 बजे तक कव्वाली मुकाबला – राकेश यादव, पिंकी मिश्रा, दिलखुश भारती, तनबीर इंडियन।
24 अगस्त: समापन दिवस पर बिरहा
अंतिम दिन 24 अगस्त को भी पूरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
- सुबह 9 से 11 बजे तक रामायण गान – मुन्ना पांडेय, महानंद त्रिपाठी, मधुसूदन मिश्रा।
- 11 बजे से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम – खंडवारी देवी इंटर कॉलेज और अन्य विद्यालयों के बच्चे।
- 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी – डॉ. गया सिंह, सी. एन. ओझा, आनंद सिंह, मंगेश पांडेय।
- रात्रि 10 बजे से भोर 4 बजे तक बिरहा – जसवंत यादव और आंशिक कुशवाहा।
आयोजन की तैयारियाँ
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर मठ प्रशासन और श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, अभय यादव पीके, प्रदीप सिंह, प्रेमनाथ पाठक, रितेश पांडेय, कपिल पांडेय, मन्नु पाठक, कुलदीप वर्मा, दिनेश सोनकर सहित अनेक लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













