चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बबुरी पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। शुक्रवार की सुबह थाना बबुरी की टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व. सुमेर प्रसाद, निवासी ग्राम खरगीपुर थाना अलीनगर (उम्र 40 वर्ष) को धर दबोचा।
पक्का नारा ओपन जिम के पास दबोचा
थाना बबुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय कुमार गांव खुरूहुजा स्थित पक्का नारा ओपन जिम के पास दिखाई दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह लगभग 9:55 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 21/25 धारा 105 बीएनएस, थाना बबुरी में मामला दर्ज है।
अभियुक्त पर था 15 हजार का इनाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संजय कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की मानें तो संजय कुमार कई बार गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा था, लेकिन शुक्रवार को पुलिस की सूझबूझ और सक्रियता से वह पकड़ा गया।
एसपी के अभियान का असर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशेषकर वांछित और इनामी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बबुरी पुलिस की यह सफलता उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- सूर्य प्रकाश मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी
- विभूतिनारायण राय – निरीक्षक
- अजय कुमार यादव – उपनिरीक्षक
- अशोक यादव – कांस्टेबल
- विशाल गिरी – कांस्टेबल
इन सभी की तत्परता से यह कार्रवाई सफल रही।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













