चंदौली। जनपद चंदौली में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। सैयदराजा पुलिस ने जेठमलपुर ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख चौदह हजार रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर जिले में शराब, मादक पदार्थ और गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश नारायण सरोज व हमराह टीम ने सोमवार को एनएच-02 पर स्थित जेठमलपुर तिराहे के उत्तरी लेन ओवरब्रिज के पास चेकिंग शुरू की।
इस दौरान एक सफेद टाटा जेस्ट कार (नंबर UP 65 CR 3115) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब की 4 पेटी व 72 खुली बोतलें (कुल 120 बोतल, प्रत्येक 750 एमएल, कुल मात्रा 90 लीटर) बरामद हुईं।
तस्कर की पहचान
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोदित किशोर रावत पुत्र … निवासी सहबाजपुर थाना कोतवाली, जिला बदायूँ (उ.प्र.) के रूप में हुई है।
कानूनी कार्यवाही
बरामद शराब और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 238/2025, धारा 60/63, उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













