चंदौली। जिले में अवैध शराब तस्करी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। पुलिस और आरपीएफ की लगातार सख्ती के बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 45.96 लीटर अवैध शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है।
लोको कॉलोनी रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई कार्रवाई
संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान इन तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के रोहतास और पटना जिलों के चार पुरुष तथा सोनभद्र जिले की एक महिला शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के ठेकों से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था।
बरामद शराब और कीमत
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित शराब बरामद की—
- 85 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब (180 एमएल)
- 45 बोतल ब्लू लाइम देशी शराब (200 एमएल)
- 4 बोतल रॉयल स्टैग (375 एमएल)
- 12 पैक रॉयल चैलेंज (180 एमएल)
- 90 बोतल बंटी-बबली देशी शराब (200 एमएल)
बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है।
कानूनी कार्रवाई
अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा और कसते हुए ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













