चंदौली। जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जगह-जगह सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया तथा वीर सपूतों को नमन किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं डीडीयू मंडल कार्यालय में डीआरएम उदय सिंह मीना ने झंडोत्तोलन किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान “जन-गण-मन” गाकर तिरंगे को सलामी दी। चारों ओर देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज ने वातावरण को और अधिक जोशीला बना दिया।
स्कूलों और कॉलेजों में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुतियाँ हुईं। बच्चों ने तिरंगे झंडे और आजादी के रंगों से सजे कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।
चंदौली जनपद में स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरी शान, उल्लास और देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













