चंदौली। बिशुनपुरा स्थित डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया और शिक्षा के महत्व एवं आदर्शों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रेरक संबोधन
विद्यालय के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा –
“हर व्यक्ति एक शीशा है। जब आप किसी का मूल्यांकन करते हैं तो वास्तव में आप अपना ही प्रतिबिंब देख रहे होते हैं। जिस दिन से इंसान इस दृष्टिकोण से जीवन को देखना सीख लेगा, उसके भीतर विनम्रता और करुणा का भाव स्वतः विकसित हो जाएगा।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही चंदौली के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा योजना शुरू की जाएगी।
प्रधानाचार्य एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा –
“ज्ञान से ही सम्मान मिलता है और शिक्षक दीपक की भांति हैं, जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन रोशन करते हैं।”
छात्रों की प्रस्तुतियाँ
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने गुरुजनों के सम्मान में नाट्य, कविता और गीत प्रस्तुत किए। शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता से भरे इन कार्यक्रमों ने वातावरण को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।
विशेष रात्रिभोज
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से पीडीडीयू नगर स्थित एक होटल में शिक्षकों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया। इस दौरान शिक्षकों और प्रबंधन के बीच आपसी संवाद, आत्मीयता और भावी योजनाओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक – विनीत दुबे, गौतमी, राजन, मनोज, दीपक, रुमाली, प्रज्ञा, जीशान, विनायक सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













