चंदौली। नगर पंचायत स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में “राष्ट्रीय खेल दिवस तथा मेजर ध्यानचंद का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में भाग लिया।
खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम का संचालन संयोजक डा. अवनीश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ छात्राओं के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से मेजर ध्यानचंद की खेल भावना को याद किया।
पासआउट छात्राओं का विदाई समारोह
कार्यक्रम के अंतर्गत साइंस एवं कॉमर्स फैकल्टी की तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य का संदेश
प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा –
“महाविद्यालय से आपने जो भी शिक्षा और संस्कार प्राप्त किए हैं, उन्हें आत्मसात कर जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ें और समाज में अपना नाम रोशन करें।”
उपस्थित शिक्षक और अतिथि
इस अवसर पर डा. रवि प्रकाश, डा. हेमंत कुमार निराला, डा. अवनीश कुमार सिंह, डा. अमित कुमार सहित कई शिक्षकों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डा. अभय राज यादव, डा. अनुराग सिंह, डा. सर्वेश तिवारी, डा. रितेश कुमार सिंह, डा. ऋतेष गौरव, डा. श्रद्धा मिश्रा, डा. संकट मोचन झा, प्रमोद कुमार केशरी, शिवशंकर कुमार और राजन पाण्डेय समेत सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









