चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर के पास कैली रोड पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय मनोज कुमार ने पत्नी से विवाद और मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना से पहले मनोज ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में मनोज ने कहा कि उसकी पत्नी घर पर बाहरी व्यक्ति को बुलाकर रखती है, जिसकी वजह से उसकी दोनों बेटियां भी उसके खिलाफ हो गई हैं। उसने अपने ससुर घूरन प्रसाद का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि “इसकी बेटी जहां जाती है, वहां नाश हो जाता है।”
मनोज दो बेटियों का पिता था। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चल रहा तनाव कारण हो सकता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









