सैयदराजा (चंदौली): नगर पंचायत सैयदराजा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह झंडोत्तोलन, गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय एवं शहीद स्मारक प्रांगण में विधायक सुशील सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। शहीद स्मारक पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि –
“आज हम जिस आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को हमेशा याद रखना चाहिए।”
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढ़ू, सभासदगण, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन राकेश शर्मा ने किया।
अन्य संस्थानों में भी धूमधाम
- सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल – प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
- माँ भवानी पी.जी. कॉलेज व माँ भवानी विधि महाविद्यालय सोगाई – प्रबंधक परशुराम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।
- माँ मल्लिकपुर भवानी इंटर कॉलेज एवं बी.टी.सी. कॉलेज सोगाई – प्रबंधक रामअवतार यादव।
- नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा – प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह।
- सी.पी. यूनिक कॉन्वेंट मनराजपुर – प्रबंधक जे.पी. सिंह।
- डालिम्स सनबीम स्कूल मरुई – डायरेक्टर मो. रफीक अख्तर।
- राजकीय महाविद्यालय – प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार।
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज – प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण किया।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – चिकित्साधिकारी।
- मैरी एजुकेशन एकेडमी – प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह।
- सतगुरु चिकित्सा सेवा समिति, भतीजा रोड – प्रबंधक डॉ. ए.के. मौर्य।
- वन विभाग कार्यालय – क्षेत्रीय वन अधिकारी रामप्रकाश मौर्य।
- शिखर नेत्रालय, जेठमलपुर – डॉ. पी.के. सिंह।
- नेशनल पब्लिक स्कूल – प्रबंधक राजेश सिंह।









