सोनभद्र। रक्षाबंधन के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा शनिवार को अपने पैतृक जिले सोनभद्र के आमडीह गांव पहुंचे। हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने अपनी बहन के घर जाकर राखी बंधवाई।
मुहूर्त के अनुसार सुबह उन्होंने अपनी बहन आभा राय से राखी बंधवाई और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह दौरा पूरी तरह से निजी था। एलजी ने इस दौरान आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं की और पूरे समय पारिवारिक माहौल में रहे।
राखी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उनके इस निजी दौरे को लेकर गांव और परिवार में खासा उत्साह रहा।









