चंदौली। जनपद में जेके सुपर सीमेंट की ओर से समाज और सेवा के प्रति एक सराहनीय पहल की गई। जिले के बलुआ थाना प्रभारी अशीष मिश्रा को डिस्ट्रीब्यूटर राजन सिंह द्वारा अंगवस्त्र व गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को भी जेके सुपर सीमेंट की ओर से उपहार दिए गए, जिससे पुलिस महकमे में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।
डीलरशिप प्रोपराइटर राजन सिंह ने इस अवसर पर बताया:
“जेके सुपर सीमेंट की गुणवत्ता अन्य सीमेंट ब्रांड्स की तुलना में कहीं बेहतर है। यह सीमेंट धलाई, ओवरब्रिज और घर निर्माण जैसे कार्यों में बहुत मजबूत और टिकाऊ साबित होती है। हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में इस ब्रांड को पहुंचाएं और लोगों को मजबूत निर्माण सामग्री उपलब्ध कराएं।”
राजन सिंह ने यह भी कहा कि वो लगातार जगह-जगह जेके सुपर सीमेंट के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चला रहे हैं, जिससे लोगों को बेहतर निर्माण विकल्प मिल सके।
यह आयोजन न केवल पुलिस बल के प्रति सम्मान और सहयोग का प्रतीक बना, बल्कि ब्रांड की सामाजिक सहभागिता और भरोसे को भी मजबूती प्रदान करता है।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









