चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत एक साथ 12 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए तैनाती स्थल सौंपे गए हैं। इस सामूहिक तबादले से कई थानों और चौकियों की कमान बदल गई है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राम सिंह को थाना अलीनगर से स्थानांतरित कर थाना शहाबगंज भेजा गया है। राकेश कुमार राय को पुलिस लाइन से थाना इलिया में नई तैनाती दी गई है। रामचन्द्र यादव को थाना बबुरी से हटाकर न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है।
मार्कण्डेय सिंह को थाना सैयदराजा से चौकी प्रभारी धरौली सैयदराजा बनाया गया है। जय करन सरोज को पुलिस लाइन से चौकी कमालपुर थाना धानापुर भेजा गया है। राम सेवक यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर में तैनात किया गया है।
सुनील कुमार को चौकी प्रभारी धरौली थाना सैयदराजा से हटाकर थाना सैयदराजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेन्द्र प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा भेजा गया है। सुरज को पुलिस लाइन से चौकी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय में तैनात किया गया है।

अजय कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी डेडावल थाना सकलडीहा भेजा गया है, जबकि अभिमन्यु राय को चौकी डेडावल से स्थानांतरित कर थाना सकलडीहा की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह को चौकी औद्योगिक नगर थाना मुगलसराय से स्थानांतरित कर थाना मुगलसराय में नई तैनाती सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों को रोटेशन नीति के तहत बदला गया है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़े और क्षेत्रीय स्तर पर अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस बड़े फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण थानों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग, गश्त व्यवस्था और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसे पुलिसिंग में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।













