देवरिया। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में सोमवार को 25 पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल किया गया। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर व्यापक स्थानांतरण किए गए हैं। कई थानों के प्रभारियों की कुर्सियां बदल गईं, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार सभी 25 तबादले इस प्रकार हैं—
- उ०नि० अशोक यादव — थाना एएचटी से थाना एकौना
- उ०नि० कृष्णकान्त — पुलिस लाइन से थाना रूद्रपुर
- उ०नि० गोविन्द सिंह — थाना लार से थाना एएचटी
- उ०नि० राघवेन्द्र कुमार सिंह — पुलिस लाइन से थाना सलेमपुर
- उ०नि० शीतला प्रसाद सिंह — पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मन सेल
- हे०का० शशिकान्त यादव — थाना लार से थाना महुआडीह
- हे०का० संतोष यादव — हे०मु० अपराध, थाना बरियारपुर से हे० मु० मालखाना, थाना बरियारपुर
- हे०का० उदय प्रताप — थाना श्रीरामपुर से यू०पी०-112
- हे०का० मुकेश कुमार शाह — हे० मु० अपराध, थाना गौरीबाजार से थाना श्रीरामपुर
- का० रमाकान्त पाल — एसओजी/स्वाट टीम से पुलिस लाइन
- का० विजय खरवार — थाना कोतवाली से ए0एस0 चेक टीम
- का० राहुल वर्मा— थाना भाटपाररानी से थाना बरियारपुर
- का० अनिल कुमार यादव — थाना बरहज से थाना लार
- का० शम्भू कुमार — यातायात शाखा से थाना बरहज
- का० सुधीर सिंह — यू०पी०-112 से पुलिस लाइन संबद्ध
- म0का0 पुष्पा गुप्ता — यू०पी०-112 से आशा ज्योति केंद्र
- म0का0 सुरभि गहलोत — म0रि0पु0चौ0 सलेमपुर से महिला थाना स्था0 निरस्त कर थाना खुखुन्दू
- म0का0 ममता कुशवाहा — थाना मईल से थाना बरहज स्था0 निरस्त कर थाना खुखुन्दू
- म0का0 पिंकी यादव — थाना सुरौली से न्यायालय सुरक्षा
- म0का0 रोमा गोड़ — महिला थाना से थाना तरकुलवा निरस्त कर आशा ज्योति केंद्र
- म0का0 खुशबू अग्रहरि— थाना तरकुलवा से थाना एएचटी
- म0का0 माधुरी सरोज — यू०पी०-112 से कार्या० क्षेत्रा० रूद्रपुर
- म0का0 शबनम खातून अंसारी — यू०पी०-112 से थाना एएचटी
- मु०जां० अर्चना यादव — न्यायालय सुरक्षा से पुलिस लाइन
- म०कां० कुमारी ज्योति — न्यायालय सुरक्षा से पुलिस लाइन
प्रशासनिक कारणों से किया गया फेरबदल
एसपी ने बताया कि यह तबादला रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है, ताकि जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देवरिया पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल से कई थानों की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद है, जबकि नए प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।









