(चंदौली)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चहनियां कस्बा शनिवार की रात भक्तिमय उल्लास से झूम उठा। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अभिमन्यु चौहान की देखरेख और अध्यक्ष लकी प्रधान के नेतृत्व में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।
घंटों चली प्रतियोगिता
मटकी फोड़ने के लिए कई टीमों ने जोर-आजमाइश की। आयोजकों ने विजेता टीम को पांच सौ रुपये का इनाम घोषित किया था। घंटों मशक्कत और रोमांचक मुकाबले के बाद आखिरकार चहनियां की टीम ने जीत हासिल की। टीम की जीत पर कस्बे में जोरदार तालियां गूंजी और युवाओं का उत्साह चरम पर रहा।
डीजे पर थिरके युवा
आयोजन स्थल पर डीजे की धुनों पर “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष गूंजते रहे। देर रात तक युवा और बच्चे भक्ति गीतों और फिल्मी भजनों पर थिरकते नजर आए। वातावरण पूरी तरह से कृष्णमय और आनंद से भरा हुआ दिखा।
परंपरा को बनाए रखने का संकल्प
आयोजक अभिमन्यु चौहान और लकी प्रधान ने संयुक्त रूप से कहा—
“भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता भारतीय परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन हर वर्ष इसलिए किया जाता है ताकि हमारी संस्कृति और परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहे।”
ग्रामीणों की सहभागिता
मटकी फोड़ आयोजन को देखने और उत्सव का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्रम सिंह चौहान, प्रशांत, देवानंद, अभिनव, चंद्र शेखर, जसवंत यादव, राजवंत, आशुतोष, विपिन, विशाल, श्याम सुंदर, डॉ. अभिजीत, आकाश, आशु यादव आदि उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









