चंदौली।एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली चंदौली पुलिस ने 2.300 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹7 लाख बताई जा रही है।
कैसे पकड़ा गया तस्कर
पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान सक्रिय थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मझवार रेलवे स्टेशन के पास सर्विस लेन से अफीम लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और नीले रंग का बैग लिए संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान –
- नाम: रौशन कुमार दांगी
- पिता: रामेश्वर दांगी
- निवासी: ग्राम लेम, थाना चतरा, जनपद चतरा (झारखंड)
- उम्र: लगभग 25 वर्ष
बरामदगी और कबूलनामा
आरोपी के बैग से कथ्थई रंग का गूंथा हुआ पदार्थ मिला, जिसे खोलने और सूंघने पर अफीम जैसी गंध मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि –
- वह अफीम बरकाकाना रेलवे स्टेशन (झारखंड) से लाता है।
- इसे वाराणसी कैण्ट स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपता है।
- पहचान के लिए इंस्टाग्राम पर फोटो और बैग की तस्वीरें साझा की जाती हैं।
- वह इस काम को पहले भी दो बार कर चुका है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक: संजय कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक: देवेंद्र बहादुर सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा)
- उपनिरीक्षक: कन्हैया लाल मौर्य
- हेड कांस्टेबल: धीरेन्द्र यादव
- हेड कांस्टेबल: विजय कुमार गौड़









