इटावा। Akhil Bharatiya Udyog Vyapar Mandal की प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शिवम टॉकीज के पास स्थित माया मैरिज हॉल में संपन्न होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में नए वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए संगठन की नई योजनाओं को लागू करने, वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर विशेष चर्चा की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह बैठक आने वाले समय की रणनीति तय करने के लिए बेहद अहम है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, नगर एवं विधानसभा स्तर के अध्यक्ष, महामंत्री सहित युवा एवं महिला इकाई के सभी पदाधिकारियों से शत-प्रतिशत उपस्थिति की अपील की गई है, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके।
जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री रजीत सिंह कुशवाहा, नगर प्रभारी संजय वर्मा व सुदर्शन जैन, नगर अध्यक्ष हरि शंकर पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से बैठक में समय से पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।









