चंदौली। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के छात्र साहिल सिंह ने जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप तिवारी ने छात्र को मेडल, प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का दम
बुधवार को पीडियूनगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कक्षा 10 के छात्र साहिल ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और पहला स्थान हासिल किया।
विद्यालय में सम्मान समारोह
अगले ही दिन विद्यालय प्रांगण में छात्र का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा—
“साहिल ने जिस लगन और मेहनत से जनपद स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है, वह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। संस्था हर स्तर पर उसके साथ खड़ी रहेगी।”
विद्यालय परिवार ने छात्र साहिल को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और ऊँचाइयाँ हासिल करने की कामना की।
मौजूद रहे शिक्षक व छात्र
इस अवसर पर शिक्षकगण सरिता कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा, रमाशंकर प्रसाद, सोम नाथ, सुरेंद्र प्रसाद, घोसाल समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे और साहिल की इस उपलब्धि पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









