चंदौली। नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। वर्ष 2025 में विद्यालय के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
शिक्षा में उपलब्धि
- कई छात्रों का चयन IIT और NEET परीक्षा में हुआ।
- कुछ छात्रों ने CUET के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाया।
- बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने शानदार सफलता अर्जित की।
खेलों में प्रदर्शन
- जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- वॉलीबॉल (जनपद स्तर)
- अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग – विजेता
- अंडर-19 बालिका वर्ग – विजेता
- अंडर-14 बालिका व अंडर-19 बालक वर्ग – उपविजेता
- मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (वाराणसी मंडल)
- अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग – विजेता
- अंडर-19 बालिका वर्ग – उपविजेता
- 18 छात्रों का चयन प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
- बैडमिंटन में भी एक छात्र का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
सम्मान समारोह
प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
- खेल प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर मंडल से राज्य स्तर तक पहुँचाया।
- बैडमिंटन प्रशिक्षक भारत भूषण सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही।
विद्यालय परिवार ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक रजनीश, पंकज सिंह, मारकंडेय प्रसाद, बबलू गुप्ता, सुनील यादव, रामाश्रय प्रसाद, नीरज मिश्रा, दीनबंधु आदि उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









