चंदौली।सैयदराजा आदर्श नगर पंचायत में रविवार पूर्वान्ह एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह यात्रा नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा के समीप से शुरू होकर नगर पंचायत के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक प्रांगण तक पहुंची। यात्रा में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ता रविवार सुबह पुराना जीटी रोड स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास एकत्र हुए। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस यात्रा में लोग तिरंगा हाथों में लिए, जोश और उमंग के साथ शामिल हुए। यात्रा नगर के रामलीला मैदान होते हुए शहीद स्मारक प्रांगण पहुंची, जहां विधायक सुशील सिंह ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
यात्रा के दौरान गगनभेदी नारे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रास्ते में खड़े लोग भी नारे लगाकर और तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे। देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल पूरी तरह जोश और उमंग से भर गया।
शहीद स्मारक प्रांगण में पहुंचने पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल ने भी माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से सुशील सिंह, प्रमुख बरहनी प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाढू, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, अरुण मौर्य, रोशन अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, सभासद संतोष कुमार जायसवाल, अंकित जायसवाल, चंद्रशेखर प्रजापति, राजेश खन्ना, दिव्य प्रकाश नागवंशी, किड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, अमित डाली, भूतनाथ, परवेज आलम डम्पी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













