चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने की। इसमें बड़ी संख्या में जिले के सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित निराकरण का भरोसा
बैठक के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा, ट्रैफिक और अवांछित तत्वों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि सुरक्षा संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की अपील
बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि –
- जो भी व्यापारी सक्षम हैं, वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
- पुलिस को व्यापारियों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करना चाहिए।
- सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
- ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाए ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
- उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सही और ईमानदार व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा व सहयोग दिलाने का आश्वासन उन्होंने दिया।
बैठक में रहे उपस्थित
इस मौके पर कई व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से –
शीला देवी, बबलू सोनी, बसंत गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, मिट्ठू गुप्ता, शिवदास बिन्द, मकबूल आलम, मोहन गुप्ता, घनश्याम शर्मा, आभा चौरसिया, मो. ताज आदि शामिल रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय









