चंदौली। नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वावधान में मानव सेवा ही धर्म के संकल्प के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा कीनाराम मेडिकल अस्पताल (कमलापति हॉस्पिटल) में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, नौबतपुर के प्रधानाचार्य आदरणीय डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नवयुवक जन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। समिति निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर भी जरूरतमंदों की सेवा करती रही है।
समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि वे अपने जन्मदिन को हर वर्ष सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष भी प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर समाज सेवा करने से सकारात्मक संदेश जाता है।
इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा, जवाहर पांडे, अमन अली, गोमसी मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समिति के प्रयासों को सराहते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।









