कुनकुरी। जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कुनकुरी विकासखंड के डुगडुगिया स्थित सामाजिक भवन में किया गया, जहाँ समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और युवाओं की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। संचालन समाज के जिला महामंत्री प्रदीप यादव (नवापारा) ने किया। समारोह में समाज के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, पूर्व अध्यक्ष गणेश यादव, हुरदानंद यादव, विशेश्वर यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ
प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव (रनई), सचिव कैलाश यादव (गोडीकला), सह सचिव यदुमणि यादव (कुनकुरी), उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव (कछार), सदाशिव यादव (भुरसाढाब), जयन्त यादव (कठरापारा), निराकार यादव (कंडोरा), सुदर्शन यादव (नोनीयाताला), महामंत्री यदुचन्द्र बोहरा (पाकरगांव), प्रदीप यादव (नवापारा), त्रिलोचन यादव (भीतघरा), कोषाध्यक्ष शत्रुघन यादव (खुटसेरा), मीडिया प्रभारी टंकेश्वर यादव (गरियादोहर), लीलाम्बर यादव (डांगडीही) और चन्द्रकुमार यादव (हाथीबेड़) समेत सभी नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में महाकुल समाज को आगे ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
नव अध्यक्ष ने जताया आभार
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाज की एकता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
विकासखंड स्तर पर भी होगा गठन
बैठक में तय किया गया कि जिले के सभी विकासखंडों में भी समाज का गठन और पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।
- फरसाबहार विकासखंड – 4 अक्टूबर, गिरी गोवर्धन धाम
- कांसाबेल – 5 अक्टूबर, ग्राम गरियादोहर
- दुलदुला – 6 अक्टूबर
- कुनकुरी – 8 अक्टूबर, कंडोरा
- पत्थलगांव – 12 अक्टूबर
- जशपुर एवं मनोरा – 10 अक्टूबर
समारोह के अंत में उपस्थित जनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और समाज की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
संवाददाता – सोनू जायसवाल













