वाराणसी। आज वाराणसी एयरपोर्ट जाते समय माननीय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के जज़्बे का परिचय दिया। रिंग रोड पर यात्रा के दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी और मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति का हालचाल लिया।
घायल व्यक्ति की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो किसी कारणवश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तुरंत जिला अधिकारी (DM) से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी दी और मौके पर एम्बुलेंस भेजकर घायल को अस्पताल भेजने का निर्देश दिया।
मंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि राजकुमार का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए ताकि उसे किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस मौके पर भेजी और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
नेता से बढ़कर मानवता की पहचान
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुप्रिया पटेल सिर्फ एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और मानवता से भरी नेता हैं, जो आम लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।
राहगीरों ने भी मंत्री की इस पहल की सराहना की और कहा कि “ऐसे ही जनसेवक जनता के दिलों में बसते हैं।”
जनसेवा का जज़्बा
गौरतलब है कि अनुप्रिया पटेल अक्सर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। चाहे गरीबों के इलाज की बात हो, सड़क दुर्घटना में फंसे लोगों की मदद या विकास परियोजनाओं की निगरानी — वह हर मौके पर जमीन पर उतरकर कार्य करती हैं।









