चंदौली। बलुआ के पास स्थित जॉर्डन क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर जारी लेजेंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 17 सितम्बर को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मैदान पर आमने-सामने होंगी पीसीए रामनगर और वैष्णो स्पोर्ट्स मुगलसराय की टीमें।
दोनों टीमों ने दिखाया दमदार खेल
आयोजन सचिव शौज़ब हुसैन और टिपू यादव ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता है। कड़े संघर्ष और बेहतरीन टीम वर्क के दम पर ही दोनों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
दर्शकों को रहेगा रोमांचक मुकाबले का इंतजार
फाइनल मुकाबले को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और दर्शकों को चौकों-छक्कों से भरा रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।









