चंदौली। जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पर पुलिस ने करारी चोट की है। चकिया और शहाबगंज थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 4 शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे और ठिकानों से 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद बाइकों में 7 चालू हालत में, 2 अधखुली और 1 पूरी तरह खोली गई बाइक शामिल हैं।
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान
अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में—
- सचिन पुत्र जोखू बियार निवासी पिपराकला, थाना बबुरी
- परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र जुम्मन अंसारी निवासी भीषमपुर, थाना चकिया
- विजय कुमार पुत्र स्व. हरिचरण निवासी पिपराकला, थाना बबुरी
- दीपक कुमार पुत्र दशमी बियार निवासी पिपरीकला, थाना बबुरी
शामिल हैं। यह संगठित गिरोह राजस्थान और चंदौली जिले के कई थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था।
चोरी और ठिकाने का तरीका
पुलिस की मानें तो चोरी की गई बाइकों के नंबर प्लेट या तो बदल दिए जाते थे या हटा दिए जाते थे। इसके बाद गाड़ियां परवेज मुशर्रफ के गैराज में छिपाई जाती थीं। वहां से इन्हें कबाड़ी और अन्य ग्राहकों को बेच दिया जाता था। कई बार बाइकों के पार्ट्स अलग करके अन्य वाहनों में लगाए जाते और बचे हुए हिस्सों को कबाड़ में बेच दिया जाता था।
बरामद सामान
पुलिस ने छापेमारी में जिन वाहनों और सामान की बरामदगी की है, उनमें शामिल हैं—
- हीरो पैशन प्रो
- हीरो स्प्लेंडर
- होंडा साइन
- सीडी डीलक्स
- लूना XL100
- एक इंजन
- अन्य पार्ट्स
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- अर्जुन सिंह, थानाध्यक्ष चकिया, मय टीम
- अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष शहाबगंज, मय टीम
पुलिस की कार्रवाई से इलाके में राहत
इस गिरोह की गिरफ्तारी से इलाके में लंबे समय से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।













