चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने चार निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार—
अनिल कुमार पांडेय, जो अब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक के पद पर तैनात थे, को थाना अलीनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
सुरेंद्र कुमार यादव, प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित होकर थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विनोद कुमार मिश्रा, जो अब तक थाना अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक थे, को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।
रमेश यादव, जो थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक थे, अब अपराध शाखा विवेचना सेल में तैनात रहेंगे।
एसपी का यह कदम आगामी दिनों में थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













