चंद्रप्रभा नदी में नहाते वक्त डूबा नौ वर्षीय बालक, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में रविवार को स्नान करते समय नौ वर्षीय बालक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर गांव निवासी सुनील पांडेय का पुत्र ऋषि पांडेय (उम्र लगभग 9 वर्ष) रविवार को अपने साथियों के साथ चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह पानी में समा गया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां जुट गए और बालक की तलाश में नदी में उतरे। देर शाम तक खोजबीन जारी थी, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत गोताखोरों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द खोजा जा सके। वहीं, पूरे गांव में इस घटना को लेकर गमगीन माहौल है।

विशेष संवाददाता- गनपत राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!