चंदौली। कैथी स्थित यमुना देवी महाविद्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रबंधक स्व. संदीप सिंह “चंदन” की चौथी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
गीत-संगीत से दी गई श्रद्धांजलि
समारोह का आयोजन यमुना देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक संतोष सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. चंदन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधायक ने किया योगदान का उल्लेख
इस मौके पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा –
“शिक्षा के क्षेत्र में कम उम्र में ही चंदन ने उल्लेखनीय ख्याति अर्जित की थी। यमुना देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज की दर्जन भर शिक्षण संस्थाएं उनकी दूरदृष्टि और प्रयास का प्रमाण हैं। इसका लाभ न केवल जनपद बल्कि अन्य प्रदेशों के छात्र भी प्राप्त कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि डबरीया में संस्थापक कन्हैया सिंह द्वारा उनकी स्मृति में अस्पताल की स्थापना की गई है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की गरीब जनता को मिल रहा है।
प्रबंधक ने साझा किया संकल्प
समारोह में वर्तमान प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि भाई चंदन के नाम पर और भी शैक्षणिक संस्थान खोलने की तैयारी की जा रही है। उनका उद्देश्य है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गरीब और वंचित तबके तक पहुँचे।
समारोह में शामिल लोग
इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक कन्हैया सिंह, शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह, धनंजय सिंह, राजीव कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल सिंह, शमशेर सिंह, अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विशेष संवाददाता- गनपत राय













