दिल्ली – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवती को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वपूर्ण जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और इसे प्राप्त करना किसी भी अभिनेता या फिल्मी हस्ती के लिए गर्व की बात होती हैमिथुन चक्रवती का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीता है। ‘डिस्को डांसर’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘कुर्बान’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है।
उनकी फिल्मों ने न केवल भारतीय दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान बनाई है। इस अवॉर्ड के जरिए मिथुन चक्रवती के फिल्मी करियर और कला में किए गए योगदान को सम्मानित किया जाएगा।