12 अक्टूबर को होगा रावण का दहन, बरेका में तैयार हो रहे विशाल पुतले

 

 

 

वाराणसी:  बरेका के खेल मैदान में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पुतला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और इस बार पुतलों की ऊंचाई भी बड़े आकार में रखी गई है। रावण का पुतला 75 फीट, कुंभकर्ण का पुतला 70 फीट और मेघनाथ का पुतला 65 फीट ऊंचा होगा। 

 

इस बार पुतला निर्माण में करीब एक दर्जन कारीगर दो महीने से लगातार काम कर रहे हैं। पुतला निर्माण कर रहे शमसाद ने बताया कि इस बार निर्माण में कुछ देरी हुई थी, जिसके चलते कारीगर रात-दिन काम में लगे हुए हैं ताकि समय पर पुतले तैयार हो सकें। पुतला बनाने में बॉस, कागज, गोंद और सूती साड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों के साथ-साथ सोने की लंका भी बनाई जाएगी। 12 अक्टूबर को बरेका के खेल मैदान में इन पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसमें डेढ़ घंटे की जोरदार आतिशबाजी का नजारा भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!