मुगलसराय। श्री श्री रामचरितमानस संघ के प्रमुख श्री मनोज कुमार जायसवाल के अनुज श्री राजेश जायसवाल उर्फ बल्लू जी के आवास लॉट नंबर एक पर मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुंदरकांड का श्रवण किया।
सुबह से ही आवास पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की गई, जिसमें भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया गया। पाठ के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर हनुमान जी से सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री राजेंद्र जी, विकास जी, दीपक जी, किशोरी जी, सुरेंद्र जी, विक्की जी, अंशु जी, राजाराम जी, प्रदीप विश्वकर्मा सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से अपना दल के अल्केश राजू जी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल जी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजकों को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्रीमती मीना जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, रजनी जायसवाल, आशा जायसवाल और दुर्गावती जायसवाल सहित अन्य महिलाओं ने भक्ति भाव से सुंदरकांड का श्रवण किया और हनुमान जी की आरती में भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की कवरेज की। इसके अलावा विभिन्न दलों से जुड़े कई गणमान्य नेता और समाजसेवी भी कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजकों की ओर से अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में दिन भर चर्चा रही और लोगों ने इसे धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।













