यूपीएससी में 50वीं रैंक लाने वाले ईशित्व आनंद की मां सम्मानित, डीआरएम ने दी बधाई

चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में उस समय गर्व का माहौल देखने को मिला जब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करने वाले ईशित्व आनंद की सफलता पर उनकी मां अनमोल कुमारी को सम्मानित किया गया।

रेल सुरक्षा बल (RPF) में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात अनमोल कुमारी को मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने चेंबर में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को बधाई दी।

इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ईशित्व आनंद की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अनमोल कुमारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बेटे को बेहतर शिक्षा और संस्कार दिए, जिसका परिणाम आज इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ईशित्व आनंद की उपलब्धि से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे देश सेवा के लिए आगे आएंगे।

ब्यूरो प्रमुख- ​चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!