बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बने पहले भाजपा मुख्यमंत्री, विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम

पटना। बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए। पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नए समीकरण के साथ बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है।

यह बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद सामने आया। उन्होंने पद छोड़ते हुए नई सरकार को जिम्मेदारी सौंपी और राज्य के विकास को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई। सम्राट चौधरी अब बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लंबे समय तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में चली सरकार के बाद अब नया नेतृत्व राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। भाजपा के लिए यह बदलाव बिहार में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

ब्यूरो प्रमुख- ​पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!