वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय विद्यार्थी के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरीपुर आगमन पर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमर शर्मा (उर्फ कप्तान) के निजी आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संजय विद्यार्थी को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
कार्यक्रम में निरंजन शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, आनंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, शौर्य शर्मा, सोनी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम ने न केवल आपसी भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी किया।









