MGKVP परीक्षा फॉर्म का काउंटडाउन शुरू, 25 अप्रैल आखिरी तारीख

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) ने वार्षिक परीक्षाओं को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके साथ ही छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सत्र 2025-26 के तहत बीएफए, बी. म्यूजिक और बीए मास कम्युनिकेशन जैसे वार्षिक कोर्स के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह प्रक्रिया लागू है। इसके अलावा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्र भी इसी अवधि में अपने फॉर्म भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्रों को एक और जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्हें अपने भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी 27 अप्रैल तक संबंधित विभाग या कॉलेज में जमा करनी अनिवार्य होगी, तभी आवेदन मान्य माना जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि तय तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की जल्दबाजी से बचते हुए समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा में शामिल होने में कोई बाधा न आए।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!