मिर्जापुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में सीखर क्षेत्र के गौरैया गांव में महिलाओं के बीच सघन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सीमा सिंह ने बड़ी संख्या में माताओं-बहनों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सीमा सिंह ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक और सशक्त बनने का आह्वान किया। उनके प्रयासों का असर यह रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई।
इस मौके पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और महिला भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही।
अभियान में अमर शर्मा (वाराणसी ब्यूरो चीफ) सहित नगीना शर्मा, आशा शर्मा, कीर्ति शर्मा, संध्या शर्मा, अर्चना शर्मा, काजल शर्मा, जया शर्मा, इशिका शर्मा, ममता विश्वकर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, उषा त्रिपाठी, मंजू प्रजापति, विमला प्रजापति, नगीना भारती, सिला भारती, सोनी भारती, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, राकेश प्रजापति, आशीष शर्मा, आनंद शर्मा और दिनेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में “जय लोजपा, नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।













