वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को मिसिरपुर में 22.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 46 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और शिलापट्ट अनावरण के साथ हुई।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, संपर्क मार्ग और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत लाल पटेल ने की, जबकि संचालन दिनेश पटेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजीत पटेल ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, उदय प्रधान, राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव उमेश पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, अनीता पटेल, जेई महेंद्र सिंह यादव, हरीश विद्यार्थी, उमेश सिंह, आदर्श पटेल, चंद्रशेखर पटेल, प्रेम पटेल, राम सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा, जेपी पटेल, राम सकल मास्टर, ओम प्रकाश सिंह, रामधन मास्टर, भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।









