गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर काशी पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली पर 29 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लाल सिंह आर्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन मंगलवार को वाराणसी पहुंचे।

दोनों नेताओं का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

काशी आगमन के दौरान नेताओं ने 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। कार्यक्रम में देशभर से संत समाज, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, अमित राय, अजीत रावत, प्रताप सोनकर, संजीव चौरसिया तथा शैलेश पांडेय (प्रोटोकॉल प्रभारी, भाजपा एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!