हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के इग्नू केंद्र में दाखिले का मौका, 31 अगस्त अंतिम तिथि

वाराणसी। हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र-48048 में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीए से एमएससी तक कई पाठ्यक्रम उपलब्ध

अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर ओम शर्मा के अनुसार स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम में प्रवेश लिया जा सकता है। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र, एमकॉम तथा एमएससी रसायन विज्ञान जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन होगा दाखिला

जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इग्नू में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।

अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

प्रोफेसर ओम शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए 31 अगस्त से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। पाठ्यक्रम और प्रवेश से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-48048 में संपर्क कर सकते हैं।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!