वाराणसी। कमच्छा भेलूपुर स्थित नाई बाग ट्रस्ट मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्री हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान जी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर नाई समाज एवं नाई बाग ट्रस्ट की ओर से राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने उन्हें समाज के लिए मार्गदर्शक और अभिभावक स्वरूप बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
श्रृंगार महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।



















Leave a Reply